Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial News(रामनवमी) खेलकूद प्रतियोगिता हुई व (महावीर जयंती) महिला मंडल कर रही है...

(रामनवमी) खेलकूद प्रतियोगिता हुई व (महावीर जयंती) महिला मंडल कर रही है विनती


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम जन्मोत्सव (राम नवमी) की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात राठौर तेलियान साहू समाज महिला मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता हुई।

कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, दुपट्टा गेम आदि प्रतियोगिता हुई। प्रथम तीन स्थान पर रही विजेता प्रतिभागियों को महिला मंडल अध्यक्ष आचुकी देवी व कार्यकारिणी सदस्यो ने पुरस्कृत किया। वहीं महिला मंडल की सभी सदस्यों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समस्त महिला मंडल ने उत्साह से भाग लिया। बुधवार को समाज की ओर से वाहन रैली तथा शोभायात्रा निकाली जाएगी।

त्रिशला महिला मंडल प्रतिदिन कर रहा है विनती

Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय दिगम्बर महावीर जैन मंदिर में त्रिशला महिला मंडल की ओर से आदिनाथ जयंती से महावीर जन्मकल्याणक तक प्रतिदिन विनती की जा रही है। प्रत्येक दिन समाज के किसी एक परिवार द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और प्रभावना का वितरण किया।

समाज की महिला अध्यक्षा मनोरमा अजमेरा ने बताया की इसे लेकर तीन दिवसीय महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसमे त्रिशला महिला मंडल की ओर से महावीर मेला, रंगोली, खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d