Deoli News16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के टीकड़ गांव स्थित माता मंदिर में चोरी करने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार यह आरोपी लालाराम पुत्र माधु मोग्या निवासी जाल का मेवदा पुलिस थाना केकडी है। जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने टीकड़ स्थित चामुंडा माता मंदिर में गत 19 मार्च की रात दान पत्र तोड़कर चोरी की थी। इस संबंध में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, जो न्यायिक हिरासत में चल रहा है। वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपी लालाराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उनिरीक्षक दुर्गा लाल, पुलिसकर्मी शंकर लाल, मुकेश कुमार ने सहयोग किया।




