Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चैत्र नवरात्र अष्टमी के मौके पर मंगलवार को घर-घर में लोगों ने कुलदेवी दिहाड़ी माता की पूजा की गई। इस मौके पर कुल माता के चावल लापसी का भोग लगाया।
अष्टमी को लेकर घरों में मुखिया ने दिहाड़ी माता बनाई तथा उन्हें चावल लापसी का भोग लगाकर अपने कुल, वंश वृद्धि, सुख समृद्धि की कामना की तथा दिहाड़ी माता का आशीर्वाद लिया। कई परिवार अपनी कुलदेवी के पहुंचे तथा मत्था टेका। इस मौके पर अनुष्ठान कर रहे परिवारों ने कन्या भोज कराया। अष्टमी के मौके पर शहर व आसपास के शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इनमें कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर तथा चांदली स्थित हिंगलाज माता मंदिर में भक्तों लोगों की भीड़ रही। लोगों ने शक्तिपीठ पर पहुंच कर दर्शन किए तथा माता का आशीर्वाद लिया।
दोनों प्रमुख मंदिरों में विशाल मेले का आयोजन हुआ। जिसकी व्यवस्था के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इनमें भी हर वर्ष हिंगलाज माता मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है। यहां देवली पुलिस ने व्यवस्था संभाली।


