Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका सभागार देवली में मंगलवार को।उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित हुई।
बैठक में निजी विद्यालय महाविद्यालय के संचालक व प्रतिनिधि शामिल हुए। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस दौरान स्कूल व कालेज संचालकों को अपने स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता संकल्प पत्र भरने, पाती व पीले चावल, निमंत्रण पर छपवाकर बांटने तथा उनके माध्यम से अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार देवली वीरेंद्र सिंह शक्तावत समेत अधिकारी मौजूद थे। वहीं निजी विद्यालय व महाविद्यालय की संस्था प्रधान बैठक में शामिल रहे। समूची बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के जरिए उनके अभिभावकों व परिजनों को मतदान के प्रति जागरूक करना रहा। उल्लेखनीय है कि आगामी 26 अप्रैल को स्थानीय लोकसभा क्षेत्र के चुनाव है।



