Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनिर्वाचन आयोग अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराएं

निर्वाचन आयोग अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराएं


Desk News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव की आवश्यक तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार ने मंगलवार को टोंक सर्कट हाउस में समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभागीय ने जिले में हो रहे पोस्टल बैलेट से मतदान की जानकारी ली।

उन्होंने वाहन व्यवस्था एवं प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण देकर इसकी सख्ती से पालना करवाएं। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी एवं कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की अक्षरशः पालन करें, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराएं। संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक वोटर पर फोकस करें तथा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। मतदान केंद्रों पर ओआरएस घोल समेत पानी की व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकार की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने कहा कि चिकित्सा विभाग को सक्रिय किया गया है तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर वॉलंटियर काम करेंगे। इस दौरान आईजी लता मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के समन्वय से शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए सभी तत्परता से कार्य करें। सभी टीमें अलर्ट रहें तथा लीडरशिप के साथ कार्य करेंगे तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होंगे।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने संपूर्ण चुनाव तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है तथा उन्हें मतदान केंद्र से लेकर वापस मतदान के बाद ईवीएम जमा करवाने तक की संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सावधानी रखने व भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हैप्पी अवर्स (सुबह 7 से 10 बजे) में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार ने कहा कि एफएसटी एवं एसएसटी टीमें वाहनों की चेकिंग वीडियोग्राफी के साथ करें। बिना कैमरे के चेकिंग नहीं करें।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को इस बार पाबंद किया जाए। रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देवे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने लॉ एंड ऑडर की जानकारी देते दी। वहीं 17 से 23 अप्रैल तक सतरंगी सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें मतदाता को मतदान की तिथि, समय व आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d