देवली में लगातार हो रही है वारदातें
Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में एक बार फिर कपड़े की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। मामले में दुकानदार पदमचंद जैन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उनकी कपड़े की दुकान बजरंगलाल रामपाल जैन के नाम से बस स्टैंड के बाहर स्थित है।
उन्होंने गत रात को अपनी दुकान के मुख्य द्वार और छत के दरवाजे को पूरी तरह से ताला लगाकर बंद किया था। लेकिन शनिवार सुबह 10 बजे वे अपनी दुकान पर आए तो देखा कि ऊपर की ओर गेट के साथ छेड़छाड़ की गई है और दरवाजे के कुंदे, कुंडी, आसपास के प्लास्टर को तोड़ दिया गया है। यहां गेट तोड़ने का ही प्रयास किया गया। जिसके औजार भी मिले हैं। दुकानदार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दुकानदार ने बताया कि गत तीन दिन पूर्व भी पास ही स्थित गायत्री क्लोथ स्टोर पर भी इसी प्रकार की वारदात हुई थी। इस दुकान में 2 बार चोरी का प्रयास हो चुका है।
सूचना पर सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह व श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल समेत व्यापारी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।


