Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक सवाईमाधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना 29 जून को टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम अनुसार सांसद मीना, संगठन सशक्तिकरण जिला कार्यकारिणी बैठक में सुबह 11 बजे कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक में भाग लेंगे। इसी तरह वे कार्यकर्ता बैठक विधानसभा क्षेत्र टोडारायसिंह-मालपुरा में दोपहर 2 बजे गोकुल धाम, दादाबाड़ी के पास टोडारायसिंह व कार्यकर्ता बैठक विधानसभा क्षेत्र देवली उनियारा में शाम 4 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पेट्रोल पंप चौराहा देवली में हिस्सा लेंगे।



