Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला भाजपा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत का शनिवार को देवली भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराकर बधाई दी।दरअसल देवली शहर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के जिला उपाध्यक्ष बनने पर देवली शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। नवनिर्वाचित भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करने की वे हरसंभव कोशिश करेंगे।
स्वागत के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष अंकित जैन, रणवीर सिंह चौहान, लोकेश सेन, विनोद खुटेटा, राजीव गोयल, राकेश ओसवाल, महामंत्री प्रमोद मंगल, आशीष पंचोली, दिनेश जैन, विनोद साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


