Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी के प्रकरण में 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

बजरी के प्रकरण में 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने अवैध बजरी के प्रकरण में 9 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवराज सिंह पुत्र राजपाल मीणा निवासी भीवंडावास थाना देवली है।

आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सरसिया से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी दौलतराम के अनुसार गत वर्ष 30 सितंबर को पुलिस थाना देवली के सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह मय जाप्ता के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चैक किया गया, जिसमें बजरी भरी हुई थी। चालक रमेश कीर निवासी बालापुरा थाना पंडेर के पास उक्त बजरी का रॉयल्टी रवन्ना नहीं था, जिसे जब्त कर लिया गया। लेकिन आरोपी युवराज सिंह वाहन स्वामी था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता था।

जिससे वह पुलिस पकड़ से दूर रहा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिवार को आरोपी युवराज सरसिया में अपने रिश्तेदार के यहां आया है। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d