Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकरीब डेढ़ माह पुराना मानव कंकाल मिला

करीब डेढ़ माह पुराना मानव कंकाल मिला

देवली पुलिस पहुंची मौके पर, जांच में जुटी


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के रावता माताजी इलाके में गुरुवार दोपहर एक मानव कंकाल मिला है। कंकाल मिलने का पता स्थानीय ग्रामीणों को लगा। जिसकी सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार यह मानव कंकाल रावता माताजी मंदिर से पीछे की ओर तलहटी क्षेत्र में मिला है। दरअसल यह क्षेत्र बनास नदी के करीब है। जहां पास में नाडी भी बताई गई है। गुरुवार को कोई ग्रामीण उस ओर बकरियां चराने गया तो उसे बदबू आई तथा मानव खोपड़ी व अन्य हड्डियां दिखाई दी। कंकाल में मांस न के बराबर है। जिस पर अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी गई। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में यह मानव कंकाल प्रतीत हो रहा है। यह करीब डेढ़ से दो माह पुराना लग रहा है।

कंकाल की खोपड़ी, रीड की हड्डी, जांघ की हड्डी, छाती समेत हड्डियां बिखरी भी पाई गई। बारीकी से जानकारी किए जाने पर कंकाल के पास जूते, जर्सी, गर्म कपड़े तथा 20 रुपए भी पड़े हुए थे। पुलिस इस कंकाल को प्लास्टिक के कट्टे में एकत्र कर देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में ला रही हैं। जहां डीएनए परीक्षण के लिए प्रयास किया जाएगा। पुलिस कंकाल का डीएनए परीक्षण करवाएगी, ताकि मानव कंकाल नर है या मादा इसकी पुष्टि हो सके। वही कंकाल मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई। ऐसे में मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d