Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur News27 परिवाद मिले, 11 का तत्काल किया निस्तारण

27 परिवाद मिले, 11 का तत्काल किया निस्तारण

जिला कलक्टर ने की उपखंड स्तरीय जनसुनवाई


Jahazpur News 13 जून (आज़ाद नेब) जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने वीसी कक्ष में गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई करते हुए 11 परिवादों का तत्काल निस्तारण कर आमजन को राहत दी।

जनसुनवाई में जिला कलक्टर शेखावत ने सभी विभागों के अधिकारियों को परिवादों का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में कुल 27 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 11 परिवादों का तत्काल निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में जल जीवन मिशन, विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण, रास्ते रिकॉर्ड में दर्ज करने संबंधित, बिजली, एनएफएसए से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र बी पाटीदार, पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीणा सहित उपखण्ड स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d