Deoli News16 जून ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में सोमवार शाम व रात तक क़ई जिलों में बड़ा मौसमी बदलाव संभव है। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान जारी किया।
करीब आधा दर्जन से अधिक जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज ” येलो अलर्ट” जारी किया है। उक्त जिलों में टोंक ज़िला भी शामिल है। जहां शाम या रात तक कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की घटनाएं संभावित है। भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय के मौसम विभाग की ओर से ये चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी के अनुसार प्रदेश के टोंक, बारा, अजमेर, पाली, राजसमन्द, जोधपुर, नागौर, चूरू व अलवर समेत जिलों के लिए आगामी घण्टों में बड़ा मौसमी बदलाव आसकता है। इस दौरान कही-कही मेघ गर्जन, बिजली गिरने, करीब 20 से 30 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से अंधड़ भी चल सकता है। विभाग ने मेघ गर्जना के दौरान लोगो से पेड़ो के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।



