Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली, विज्ञापन का अधिप्रमाणन जरूरी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली, विज्ञापन का अधिप्रमाणन जरूरी


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीणा के समर्थन में मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि उक्त वाहन रैली को कांग्रेस भवन से पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन कंछल, सौरभ जिंदल, भीमराज जैन, कुंदनमल नथैया समेत नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं वाहन रैली के आगे कांग्रेस के नेता शहरवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी को मत देने की अपील कर रहे थे। रैली में शामिल कार्यकर्ता अपने वाहनों पर पार्टी का झंडा व बैनर लगाए हुए थे। यह वाहन रैली स्टेट बैंक चौराया, पीर बाबा, बस स्टैंड छतरी, चौराहा, अग्रसेन बाजार, ममता सर्कल, किसान टॉकीज समेत होते हुए प्रमुख मार्गो से गुजरी तथा कांग्रेस भवन में समाप्त हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने प्रत्याशी हरिश्चंद्र को मतदान देने के अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेता शमी रंगरेज, मुकेश गर्ग, मुकेश गोयल, सत्यनारायण बुलिया, रमेश गोयल, घाड़ मंडल अध्यक्ष इरफान आजमी, पंकज अंकुश तिवाड़ी समेत शामिल थे।

25 व 26 अप्रैल को विज्ञापन छपने से पूर्व अधिप्रमाणन जरूरी

Desk News : लोकसभा चुनाव के दौरान 26 अप्रैल को मतदान दिवस होने को लेकर 25 व 26 अप्रैल को समाचार पत्रों में छपने वाले राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के विज्ञापनों का प्रकाशन अधिप्रमाणन के बाद ही किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दूसरे चरण में 26 अप्रैल को टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान होगा।

आयोग के निर्देशानुसार समस्त राजनैतिक दल व टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन में भाग ले रहे सभी उम्मीदवार 25 व 26 अप्रैल को प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देने से पूर्व जिला स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों का अधिप्रमाणन ‘‘प्री-सर्टिफिकेशन’’ करवाकर ही प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रसारित करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25 व 26 अप्रैल को ई-पेपर व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी प्रकार के चुनाव से संबंधित विज्ञापन प्रसारित नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d