Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessवोट इंक दिखाने पर मिलेगी प्रतिष्ठानों पर छूट

वोट इंक दिखाने पर मिलेगी प्रतिष्ठानों पर छूट


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव के तहत अधिकाधिक अधिक मतदान हो, इसके लिए कई संस्थाओं ने मतदाताओं को छूट देने का निर्णय किया है।

उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सर्वोदय सेवा संस्थान देवली से जुडे 26 विद्यालयों ने निर्णय किया कि उनके विद्यालय के जो छात्र, छात्राए अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों की स्याही लगी अंगुली के साथ सेल्फी डालेगें तो उन्हें विद्यालय स्तर पर पारितोषिक दिया जाएगा। इसी तर पडौस के व्यक्तियों की फोटो शेयर करने पर विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। चकाचक जूस सेन्टर गायत्री मन्दिर के पास बस स्टैण्ड देवली के प्रोपराईटर चौथमल खत्री ने 26 से 27 अप्रेल तक अपनी अंगुली पर वोट स्याही दिखाने पर जूस पर प्रति गिलास 5 रूपए की छूट देने के लिए अवगत कराया है। किशनराम मोहनलाल के प्रोपराईटर सौरभ जिन्दल ने 26 से 27 अप्रैल तक मतदान कर अंगुली पर स्याही दिखाने पर पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर एक रुपए की छूट देने के लिए कार्यालय को अवगत कराया है। उपखण्ड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना ने मतदान दिवस के दिन केन्द्र पर जाकर मतदान करने की लोगों से अपील की है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक हैं।

इसी तरह मस्जिद के पास स्थित न्यू लुक कलेक्शन रेडीमेड कपड़ों के प्रोपराइटर दिनेश जैन दैनिक ब्यूरो को बताया कि मतदाताओं को उनके यहां खरीददारी पर पूर्व में दी जाने वाली छूट की अतिरिक्त 10 प्रतिशत और छूट दी जाएगी। वह दूल्हा यदि मतदान की स्याही दिखाता हो तो उसे 27 अप्रैल को बुकिंग करवाने पर एक हजार रुपए की छूट दी जाएगी। यह सब प्रयास मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d