विश्वास, विश्वनीयता और सबसे पहले का क्रम जारी
@ राजेंद्र बागड़ी
@ आशीष बागड़ी
Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो) “दैनिक ब्यूरो नेटवर्क” आज 5 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। बीते वर्षो में आप सभी पाठकों के विश्वास के बूते पर “दैनिक ब्यूरो” ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस तक कम से कम न्यूज पोर्टल तो आसपास भी नही पहुँच नही पाते। वर्षो के अनुभव को ” पिरोना” और पाठकों के समक्ष विश्वसनीयता के समक्ष प्रस्तुत करना आसान काम नही है लेकिन ” माँ भगवती सरस्वती” के आशीर्वाद से ये काम न केवल आसान हुआ।
बल्कि ” दैनिक ब्यूरो” ने क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी भी निभाई। शुरुआत में इस नवाचार को लोगों ने ज्यादा महत्व नही दिया लेकिन शने शने ये लोगों की आवाज बन गया। हमें ये कहने में कोई गुरेज नही है कि “ब्यूरो” आज क्षेत्र में बहुत आगे है। खबरें जीवन की आवश्यकता है और क्षेत्र की आवाज बनने की जरूरत भी है। ये दोनों दायित्व ब्यूरो ने भली प्रकार से निबाहे है। बिना स्वार्थ, लोभ-प्रलोभन के हमनें क्षेत्र की आवाज को सरकार, प्रशासन, नेताओ तक पहुचाया है। जनसमस्याओं को पहली प्राथमिकता दी और आगे भी देते रहेंगे ये विश्वास बना रहेगा। हालांकि समाचारों में शब्द विन्यास की त्रुटि होना मानवीय भूल है। लेकिन इसे हर बार सबक लिया गया।
देवली को जिला बनाने के लिए क्षेत्र की आवाज को मुख्यमंत्री के स्तर तक उठाना और उस पर जनांदोलन बनाना महत्वपूर्ण रहा। खाटू श्याम जी लौट रहे शहर के एक परिवार के तीन लोगों की दुखद मौत के बाद परिजनों की सहायतार्थ मुहिम में शहरवासियों ने ही नही अपितु अन्य जिलों से भी पीड़ित परिवार के खातों में लाखों की सहायता प्रदान की। ऐसे सामाजिक सरोकारों के प्रति भी ” दैनिक ब्यूरो” ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। बनास नदी में कूदकर आत्महत्या करने के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से राय रखी। सड़क मरम्मत, बिजली, पेयजल जैसे मुद्दे तो ख़बर बनी और प्रशासन ने इन पर संज्ञान भी लिया। विधानसभा चुनावों, लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों का हिसाब- किताब आमजनता के समक्ष रखा। प्रदेश, देश के सारगर्भित विश्लेषण भी प्रस्तुत किए। खबरों में जहाजपुर, हिंडोली, केकड़ी समेत असपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण तरजीह दी। अक्सर ये खबरें प्रिंट मीडिया में पढ़ने को नही मिलती है। क्षेत्रीय संस्करणों की वजह से देवली के लोगों को 15 किमी दूर की खबरें पढ़ने को नही मिलती थी। लेकिन उसकी पूर्ति ” दैनिक ब्यूरो” ने की है। खबरों की विश्वसनीयता बनी रहे इसलिए शुरूआत से ” व्यूर्स” का ” ऑप्शन” पारदर्शिता के लिए आम वर्ग के लिए खुला रखा गया। हर खबर के ऊपर ” व्यू” की संख्या देखी जा सकती है। ” दैनिक ब्यूरो ” में हर दिन 10 से 16 तक क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों का प्रकाशन होता है।
जिसमे अपराध, राजनीतिक, जन समस्या, सामाजिक सरोकार, प्रतिभागियों का सम्मान, सामाजिक, आर्थिक सम्बंधित खबरें होती है। कहने का तात्पर्य ये है ” ब्यूरो” हर पक्ष की खबरों का लगातार प्रकाशन किया है और जारी है। आपके विश्वास का ही नतीजा है कि ” ब्यूरो” की प्रतिदिन की व्यूर्स औसतन 15 से 23 हजार होती है। महीने का आंकड़ा औसतन लगभग 4 से साढ़े 4 लाख व्यूर्स होगया है। जहाँ तक “सब्सक्राइबर” का सवाल है तो हम गर्व के साथ बताना चाहेंगे कि ” दैनिक ब्यूरो” का ये आंकड़ा हजारों तक पहुँच गया है। जो सबसे अग्रणी है। हमने न तो किसी से प्रतिस्पर्धा की है और न करेंगे। पाठकों के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ काम करना ही प्रमुख उद्देश्य और यहीं लक्ष्य भी है।विज्ञापनदाताओं के लिए भी ये संतोष की बात है कि सम्मानित विज्ञापनदाताओं के विज्ञापन को भरपूर ” माइलेज” मिलता है।
इस अवसर पर हम सम्मानित विज्ञापनदाताओं का ही ह्र्दय से आभार व्यक्त करना चाहेंगे, जिन्होंने अपना विश्वास हम पर जताया। आगे भी हम विश्वास दिलाना चाहेंगे कि जो रिश्ता आपके और हमारे बीच बना है, वह कायम रहेगा। बिना दबाव और प्रभाव से दूर सच्ची खबरें चलेगी और चलती रहेगी। लेकिन यह सब पुख्ता पुष्टि होने के बाद।


