Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना परिसर में रविवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी की मौजूदगी में सोमवार को मनाए जाने वाले ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर सीएलजी की बैठक हुई।
इसमें हनुमान नगर थाना प्रभारी ने सीएलजी सदस्यों को आपसी भाईचारा व सौहार्द से त्योहार मनाने के अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई व्यक्ति गलत टिप्पणी करता है तो पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि इस तरह के असामाजिक तत्वों के कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा बैठक में पड़ोसी सजग योजना के बारे में बताया गया। वहीं किराएदार व कर्मचारी रखने से पूर्व जांच पड़ताल करने की बात कही गई। इसी तरह थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगाने की सीएलजी सदस्य ने मांग उठाई। इस दौरान क्षेत्र के कई सीएलजी सदस्य मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि देवली शहर में सीआईएसएफ स्थित ईदगाह परिसर में सोमवार सुबह 7:45 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर रविवार को सार्वजनिक घोषणा भी शहर में कराई गई।



