Deolj News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने रविवार को कुचलवाड़ा कला के समीप लावारिस अवस्था में मिले 8 वर्षीय बालक को उसके परिजनों से मिलाया है।
थाना प्रभारी हनुमान नगर अयूब खा के अनुसार यह 8 वर्षीय बालक देवनारायण होटल के समीप लावारिस अवस्था में बैठा था। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बालक को अपने साथ सुरक्षित ले आई। वहीं पुलिस मित्रों की सहायता से पता लगाकर उक्त बालक को परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुख्ता तस्दीक होने के बाद बालक को उसकी माता अनीता व पिता राकेश मीणा को सकुशल सुपुर्द कर दिया है। यह बालक बूंदी जिले के उमर निवासी है, जो भटककर यहां कुचलवाड़ा कला के करीब आ गया था। पूर्व में भी हनुमान नगर पुलिस इस तरह गुम हुए बच्चों को उनके अभिभावकों से मिला चुकी है।



