कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
Deoli News 16 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी समाज की ओर से श्रीमहेश नवमी धूमधाम से मनाई गई। समाज महामंत्री ओम प्रकाश मालू ने बताया कि महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज देवली, महिला संगठन और युवा संगठन के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय अध्यक्ष जगदीश तोतला, महिला अध्यक्ष मंजू तोतला, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शिव शंकर तोतला, सचिव शुभम मालू द्वारा भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व महेश वन्दना के साथ की गई। पहले दिन खेलकूद महिलाओं की प्रतियोगिताएं हुई। दूसरे दिन परशुराम सर्कल से माहेश्वरी भवन तक वाहन रैली निकाली गई। इसे जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मालू, महिला जिला अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष गोविंद सोमानी, रामलक्ष्मण काबरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें सभी बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, नृत्य, युगल नृत्य, सुगम संगीत आदि प्रतियोगिता हुई। महेश नवमी के दिन पटेल नगर शिव मंदिर से भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमें समाज के कोषाध्यक्ष रामेश्वर, राम लक्ष्मण काबरा, राधेश्याम मालू, गणेश मूंदड़ा, कौशल सोमानी, मुकेश मालू, भगवान लड्डा, दुर्गा लाल तुरकिया, सत्यनारायण, गोविंद सोमानी, सत्यनारायण बिरला सहित थे। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। शिव मंदिर में शोभायात्रा का विसर्जन हुआ और भगवान महेश का पूजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं के पारितोषिक वितरित किए। महिलाओं का फैशन शो भी हुआ।



