श्योजीराम मीणा अध्यक्ष बने
Jahazpur News 16 जून (आज़ाद नेब) मीणा समाज विकास संस्थान के चुनावों में जालमपुरा निवासी श्योजीराम मीणा अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष रामराज मीणा सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए 6 जनों ने नामांकन दाखिल किए ओर उपाध्यक्ष पद के लिए एक महिला सहित चार जनों एवं सचिव पद पर एक महिला सहित दो जनों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद पर एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कल्याण सिंह मीणा ने बताया कि अध्यक्ष पद से खेमराज मीणा सरसिया, सोजीराम मीणा टोला, कालूराम मीणा बोरानी, रामकुमार मीणा उरणा, नेहरू लाल पांचा का बाड़ा ने अपना नामांकन-पत्र वापस लेने पर जालमपुरा निवासी श्योजीराम मीणा अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष के लिए सरोजना मीणा, रामलाल मीणा मातोलाई, सुरेंद्र मीणा जालमपुरा ने नामांकन पत्र वापस लेने से गाड़ोली निवासी संत कुमार मीणा को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
सचिव पद के लिए सरोजना मीणा ने अपना नामांकन पत्र वापस लेने से लुहारी कलां निवासी कमल सिंह मीणा निर्विरोध सचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए एक एक ही नामांकन पत्र आने से कोषाध्यक्ष पद पर बोराणी निवासी रामराज मीणा व सहसचिव पर पर छाजेलों का खेड़ा निवासी सुरेश मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष लादूराम मीणा द्वारा माल्यार्पण किया गया और सभी को शपथ दिलाई गई।



