Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से स्थापना दिवस सप्ताह में सक्रिय सदस्यों की बैठक हुई। वहीं इस दौरान भाजपा के संस्थापक सदस्यों, मीसा बंदियों सहित 50 वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश गुप्ता मुख्य वक्ता सहित जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी, जिला मंत्री शिवजीलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जिंदल, भाजपा संस्थापक सदस्य प्रेमचंद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, राजेंद्र सिंह राणावत, रतिराम पहाड़िया मंच पर उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ओम प्रकाश गुप्ता ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इसके बाद जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी और मजबूत कड़ी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के सहारे भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। बीजेपी 2 सांसदों से आज 303 सांसदों की पार्टी है। आज कार्यकर्ताओं की वजह से ही 60 सालों के बाद देश के केंद्र में लगातार 3 बार सरकार बनी हैं।
साथ ही राजस्थान की भजनलाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। संयोजक उमाशंकर खूंटेटा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


