Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन टोंक के संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष हंसराज कड़ेल ने जिले के विभिन्न तहसीलों पर संगठन के अध्यक्ष मनोनीत किए हैं।
इसमें देवली तहसील अध्यक्ष पद पर शहर के पटेल नगर निवासी कैलाश चंद सोनी (ढल्लीवाल) को मनोनीत किया है। गौरतलब है कि कैलाश चंद देवली के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके है। इसी तरह क्षेत्र के दूनी नगरफोर्ट में लालचंद को तहसील अध्यक्ष बनाया है।


