Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा का गत दो दिन पूर्व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता ने उन्हें देवली की समस्याओं से अवगत कराया। स्वायत शासन मंत्री के देवली पहुंचने पर उनका साफा बंधाकर, शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण किया गया। वहीं भाजपा पार्षदों ने उप जिला अस्पताल जन भावना के अनुरूप शहर में ही रखने का लिखित अनुरोध किया। इसके अलावा शहर में व्याप्त नाले, ड्रेनेज व खेल मैदान की समस्या भी दूर करने की बात कही। वही मंत्री को संबंधित समस्याओं से जुड़े दस्तावेज भी दिए गए और जन समस्याओं के निरीक्षण के लिए आग्रह किया गया। इस दौरान बीजेपी के जितेंद्र सिंह चौधरी, पार्षद संजय सिंहल, किशन गोपाल साहू, विश्व हिंदू परिषद के देवली अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, देवकीनंदन मंगल, कृष्ण गोपाल शर्मा समेत मौजूद थे।



