वीडियो भी देखें, गोवंश को गौशाला में सुरक्षित उतारा
Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा से एमपी की ओर जा रही गोवंश से भरी एक पिकअप को गोरक्षा दल, मां बीजासन गौशाला देवली व हनुमान नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बीती रात पकड़ा है। वहीं पकड़े गए नंदी को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान भागते वक्त पुलिस व गौरक्षा दल ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। जबकि खलासी भाग गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात टोंक गौ रक्षा दल को पिकअप में गोवंश ले जाने की सूचना मिली। इस पर टोंक गौरक्षा दल के सदस्यों ने पिकअप का पीछे शुरू कर दिया। वहीं देवली स्थित गौ रक्षा दल व मां बीजासन गौशाला समिति को इसकी सूचना दी। समिति ने हनुमान नगर पुलिस को सूचना दी तथा यहां राजमार्ग पर चिंताहरण बालाजी मोड़ पर पिकअप का इंतजार करने लगे। इस दौरान पुलिस भी पिकअप को पकड़ने के लिए मुस्तेद थी। रात करीब 2 बजे करीब जयपुर की ओर से यह पिकअप आई। जिसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पिकअप चालक ने भागने की जल्दबाजी में यहां से गुजर रही रोडवेज बस को भी टक्कर मार दी।
हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन पिकअप रुकते ही उसके चालक व खलासी भागने लगे। इनमें चालक गौ रक्षा दल के सदस्यों ने पकड़ लिया तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद गौ रक्षा दल के सदस्यों ने पिकअप में रस्सी से बांधकर रखे गए नंदियों को मुक्त कराया तथा बायपास स्थित मां बीजासन गौशाला में सुरक्षित उतारा है। वहीं चालक व पिकअप को हनुमान नगर थाना पुलिस ले गई। मामले में गौशाला से जुड़े गौरक्षक परमेश्वर खटीक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के जावरा निवासी मोहसिन को डिटेन किया है।
गोवंश की सुरक्षा में गौ रक्षा दल जिलाध्यक्ष नीरज मीना, गौ सेवक परमेश्वर खटीक, भगत सिंह, गौशाला के अजय चौधरी, महावीर, कुलदीप मीणा, मानसिंह मीणा ने गौ तस्करों से 9 गोवंश को मुक्त कराया है। इससे पहले भी उक्त दल ने कई बार गोवंश को कत्ल खाने ले जाने से बचाया हैं।
Read Also – ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक ने गवाई जान, साथी घायल


