Deoli News 2 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दूनी निवासी 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार को दूनी में किया गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि दूनी के खेड़ा मोहल्ला कन्हैयालाल उर्फ कान्हा (24 ) पुत्र रामभरोस धोबी सोमवार दोपहर 12 बजे जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के रामपुरा फाटक स्थित अपने ननिहाल के मकान की तीसरी मंजिल पर खडा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, मंगलवार शाम मृतक का अंतिम संस्कार दूनी श्मशान घाट में किया गया। युवक अपने परिवार के साथ जयपुर में रहकर मेहनत–मजदूरी करता था। परिवार को इस हादसे से गहरा सदमा पहुँचा है।
चौंमू एसडीएम के डांस के वीडियो ने मचा दिया गदर, जानिए क्यों बीएलओ के साथ नाचे, देखिए Video


