Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी दिनों में चंद्रग्रहण के चलते श्रीचारभुजानाथ मंदिर देवली में दर्शन समय में बदलाव किया गया है।
पं अनुज पुजारी ने बताया कि 7 सितंबर को चंद्रग्रहण होने के चलते मंदिर में दर्शन दोपहर 12 बजे तक ही होंगे। इसके बाद इस दिन दोपहर 12 बजे से 8 सितंबर सुबह 5:30 बजे तक मंदिर में दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी। श्रद्धालुओं को कहा गया कि वे दर्शन करने के लिए समय से पहले मंदिर पहुंचे।


