Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"सेवानिवृत शिक्षकों" के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

“सेवानिवृत शिक्षकों” के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

“स्कूलों के दिन याद दिलाए”


​Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शिक्षक दिवस को लेकर इनरव्हील क्लब देवली ने गुरुवार को शहर के द्वारका होटल में ‘ गुरुवर का सम्मान, हमारा सौभाग्य’ नाम से कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम सेवानिवृत शिक्षकों के लिए रखा गया था। 

जिसमें उन्हें उनके पुराने स्कूल के दिन याद दिलाए गए। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों के लिए जलपान और भोजन के साथ कई तरह के खेल हुए। ​क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत शिक्षकों को उनके स्कूल के दिन याद दिलाना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एआईपीएस स्कूल डॉ. रेखा मंगल थी। ​इसमें कई शिक्षकों ने भाग लिया। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों और शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान यहां सेवानिवृत्ति शिक्षकों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता और वर्षा मंगल के साथ-साथ भारती अग्रवाल, सचिव सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, मीना सिंहल, अनु शर्मा, परिधि विजय, अल्का अग्रवाल, आशा काटिया, जिया सुवालका, सुनीता कुमारी, सुनीता गुप्ता, नेहा अग्रवाल, और शीला जैन सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

जर्जर सड़क पर मौत का सफर!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d