Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली डाकघर की अजीब व्यवस्था: सुबह जमा कराओ विड्रॉल, दोपहर में मिलेगा...

देवली डाकघर की अजीब व्यवस्था: सुबह जमा कराओ विड्रॉल, दोपहर में मिलेगा पैसा!


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​देवली डाकघर की लेन-देन की व्यवस्था से ग्राहक परेशान हैं। यहां के ग्राहकों को अपने बचत खाते से पैसे निकालने के लिए दो बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सुबह करीब 9 बजे डाकघर खुलने के बाद, ग्राहकों को काफी देर लाइन में लगकर अपनी विड्रॉल पर्ची देनी पड़ती है।

इसके बाद उन्हें बताया जाता है कि पेमेंट अपरान्ह 3 बजे के बाद ही मिलेगा। इस वजह से जिन ग्राहकों को तुरंत पैसों की ज़रूरत होती है, उन्हें काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ​डाकघर के एजेंटों ने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए उपखंड अधिकारी और विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी थी। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया में ग्राहकों का बहुत समय बर्बाद होता है। पहले वे एक घंटे तक लाइन में लगकर पर्ची भरते हैं और फिर दोपहर में पैसे लेने के लिए वापस आते हैं। ​

इसके अलावा, डाकघर में नेफ्ट (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर) की सुविधा को लेकर भी ग्राहकों को परेशानी हो रही है। कर्मचारी नेफ्ट करने से मना करते हैं और यदि कोई ग्राहक इसके लिए ज़ोर देता है, तो उसे संभावित गड़बड़ी के लिए ख़ुद ज़िम्मेदार होने की बात कही जाती है, जबकि ग्राहक की तरफ़ से दी गई सारी जानकारी सही होती है। ​मामले में पोस्ट मास्टर आशीष विजय का कहना है कि जब उनके पास कैश होता है तो वे तुरंत भुगतान कर देते हैं, लेकिन कैश की कमी होने पर सभी ग्राहकों की माँग के हिसाब से एक डिमांड बनाकर बैंक से कैश मंगाया जाता है, जिसके बाद ही ग्राहकों को पेमेंट दिया जाता है। इस व्यवस्था से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है और वे एक ही काम के लिए कई बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d