Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजर्जर सड़क पर मौत का सफर!

जर्जर सड़क पर मौत का सफर!

​अजमेर-कोटा बाईपास पर हादसों को निमंत्रण देते गड्ढे, राहगीरों की परेशानी बढ़ी


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अजमेर-कोटा बाईपास पर स्थित कोटा रोड की हालत लगातार हो रही बारिश के कारण बेहद खराब हो गई है, जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। हालत यह है कि शासन ध्यान दे रहा है और ना प्रशासन।

इस मुख्य तिराहे पर जगह-जगह बड़े आकार गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन बड़े वाहन, यात्री बसें और निजी कारे इनमें फंस रही हैं। लोगों ने ​बताया कि जोधाणा होटल से लेकर टाटा मोटर्स, हनुमान नगर पुलिस थाना और इससे आगे चिंताहरण बालाजी तक की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इन गड्ढों का आकार लगभग 10 फीट वर्गाकार और गहराई एक फीट से ज़्यादा है, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से इनकी भयावहता और बढ़ गई है। भारी वाहन ट्रक, डंपर और ट्रेलर का इन गड्ढों में फंसना आम बात हो गई है, जिससे दिन में कई बार लंबा जाम लग जाता है।
​इस जाम से निपटने के लिए हनुमान नगर थाना पुलिस को बार-बार मोर्चा संभालना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को भी पुलिसकर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। सहायक उपनिरीक्षक दुर्गालाल और पुलिसकर्मियों ने बारिश में भीगते हुए भी अजमेर से आने वाले वाहनों को देवली की ओर मोड़कर जाम खुलवाया।

हालांकि, पुलिस की यह कोशिशें तात्कालिक राहत तो दे रही हैं, लेकिन लोगों की परेशानी बनी हुई है। ​स्थानीय लोग इस स्थिति से इतने परेशान हैं कि अब उन्हें डर है कि उनकी यह परेशानी कहीं बड़े आंदोलन का रूप न ले ले। इससे पहले भी इस बाईपास पर नाना होटल से लेकर होटल शिव शक्ति तक की खराब सड़क की दुर्दशा सामने आ चुकी है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोग अब जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान चाहते हैं, ताकि उन्हें इस जोखिम भरे सफर से छुटकारा मिल सके।

उदयपुर में ग्रामीणों ने ‘सड़क का बर्थडे’ मनाया! पटाखे फोड़े दी बधाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d