Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस सर्कल की दूनी पुलिस ने एक कार्रवाई में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गत वर्ष 5 दिसम्बर को आशाराम पुत्र बच्छराज प्रजापत निवासी बोटून्दा, टोडारायसिंह ने अपनी मोटरसाइकिल अल्का मैरिज गार्डन दूनी के बाहर खड़ी की थी, जो बाद में चोरी हो गई। पीड़ित यहां फोटोग्राफी करने आया था। इस मामले में पिछले दिनों दूनी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और आसूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले में दिलखुश बैरवा पुत्र मंगल बैरवा निवासी छाबडियों का नयागांव थाना दबलाना जिला बूंदी और मनोज पुत्र हरिसिंह मीणा निवासी दुर्गापुरा थाना दबलाना जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d