Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दुणजा माता मंदिर की दान पेटी से मंगलवार को खोली गई। इसमें 3 लाख 12 हजार रुपए नकद और एक सोने की बाली निकली है। मंदिर समिति की मौजूदगी में दान पेटी को खोला गया।
जिसमें यह राशि और सोने की बाली निकली। मंदिर समिति के अध्यक्ष भंवरलाल जाट और कोषाध्यक्ष भागचंद चंडालिया ने बताया कि इस राशि का उपयोग मंदिर की आधुनिकतम धर्मशाला निर्माण में करवाया जा रहा है। यहां दूसरी मंजिल पर 21 नए कमरे बनाए जा रहे हैं और पुरानी धर्मशाला को भी आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। धर्मशाला निर्माण प्रभारी विष्णु सोनी ने बताया कि निर्माण कार्य दीपावाली तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारी रामप्रसाद पारीक और रामलाल पाराशर भी मौजूद थे। दुणजा माता मंदिर आस्था का केंद्र है, जहां 12 महीने यात्रियों का तांता लगा रहता है।



