मौके पर पहुंची देवली व हनुमान नगर पुलिस
Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में बीती रात घरों की छत पर एक चोर चढ़ गया। एक महिला के जाग जाने की वजह से चोर का पता लगा, नहीं तो कोई न कोई वारदात जरूर हो सकती थी।
वही लोगों से घिरे जाने के बाद वह जैसे तैसे कर भाग गया। सूचना पर देवली व हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों से घटना की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे एजेंसी वार्ड नं 24 में एक चोर घुस गया, जो कि मौका पाकर घरों की छत पर चढ़ गया। इस दौरान रात 2 बजे करीब एक महिला शहनाज उठी तो उसे छत पर किसी के होने का एहसास हुआ। जब महिला ने देखा तो ऊपर एक चोर घर की छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर चोर ने उस महिला पर केल्हु फेके। जिससे महिला ने स्वयं का बचाव किया। वहीं जाग हो जाने पर कॉलोनी के करीब दर्जनों लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने अपनी-अपनी घरों की छतों पर जाकर तलाश शुरू की। वही दोनों थाना पुलिस को सूचना दी। कॉलोनीवासी अख्तर खान ने बताया कि यह चोर रसीद लुहार की छत पर चढ़ गया। जहां से उसने नीचे आने की कोशिश की। लेकिन लोगों को देखकर वह वापस ऊपर चढ़ गया।
इस दौरान लोगों ने कॉलोनी को घेर लिया। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोर एक से दूसरी छत पर चढ़ता हुआ भाग छूटा। सूचना पर देवली व हनुमान नगर थाना पुलिस पहुंची तथा लोगों से वारदात जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। लेकिन फिलहाल कॉलोनीवासियों ने रिपोर्ट नहीं दी हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो सुबह 5 बजे तक जगी रही।



