Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsजहाजपुर थाने के तीन कार्मिकों को मिला सम्मान

जहाजपुर थाने के तीन कार्मिकों को मिला सम्मान


Jahazpur News 12 जून (आज़ाद नेब) राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जिले के सभी पुलिस कार्यालयों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने पर जहाजपुर थाने के तीन कार्मिकों को सर्वोच्च सेवा चिन्ह, अति उत्तम सेवा चिन्ह, उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावंत द्वारा डीजीपी डिस्क, उत्तम व अति उत्तम एवं सर्वोच्च सेवा चिन्ह मय प्रमाण पत्र सौपे गए। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा चंचल मिश्रा को अपराध, प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने पर महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं जहाजपुर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक भागचंद वैष्णव को सर्वोच्च सेवा चिन्ह, सहायक उप निरीक्षक नजमू साकिब को अति उत्तम सेवा चिन्ह, कांस्टेबल प्रभूलाल (एपीपी) को उत्तम सेवा चिन्ह से नवाजा गया‌। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर दौरान मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन भी किया गया। एक टीम के कप्तान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावंत व दूसरी टीम के कप्तान एसडीएम सुनिल पुनिया रहे‌। जिला शाहपुरा के स्कूली बच्चों को थाना भ्रमण करवाया जाकर थानों की कार्यप्रणाली संबंधित जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d