Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsछात्राओं को माला पहनाई तथा चमचमाती साइकिल सौपी

छात्राओं को माला पहनाई तथा चमचमाती साइकिल सौपी

दो सत्रों की 73 साइकिलों का वितरण किया


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को राज्य सरकार की योजना अंतर्गत प्राप्त दो अलग-अलग सत्रों की साइकिलों का वितरण किया गया।

प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति मोहम्मद नासिर तथा एसडीएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवारी की उपस्थिति में छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। विद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए 23 साइकिल व सत्र 2023-24 की 50 साइकिल सहित कुल 73 साइकिल प्राप्त हुई थी। जिनका वितरण किया गया है। उल्लेखनीय हैं कि सत्र 2022-23 की साइकिल जुलाई 2022 में तथा सत्र 2023-24 की साइकिल जुलाई 2023 में प्राप्त होनी थी। लेकिन उक्त साइकिल दो सत्र के बाद में प्राप्त हुई हैं। छात्राएं साइकिल पाकर बहुत खुश नजर आई।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता, शांतिलाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह नरूका, संजीव भारद्वाज, महावीर प्रसाद बडगूजर, महेंद्र चौधरी, लादू लाल मीणा, शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल जाट सहित छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

धाकड़ समाज का विवाह सम्मेलन, 51 जोड़े बनें जीवन साथी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d