Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजनसमस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी उठाएगी मांग

जनसमस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी उठाएगी मांग


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण और आमजन को राहत दिलाने व प्रशासन के ध्यान आकर्षण के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 मई को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि देवली शहर में वर्तमान में पेयजल आपूर्ति की किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, साफ-सफाई की बदहाली और सड़कों पर रोशनी के अभाव समेत ज्वलंत समस्याएं बनी हुई हैं। विशेष रूप से आगामी मानसून के दौरान मुख्य बाजार में होने वाले गंदे पानी के भराव की गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। उक्त समस्याओं के विरोध और समाधान की मांग को लेकर सुबह सवा 10 बजे जिला कलक्टर के नाम देवली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d