Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबनास नदी हादसा: तीसरे दिन मिली, एसडीआरएफ टीम को सफलता

बनास नदी हादसा: तीसरे दिन मिली, एसडीआरएफ टीम को सफलता

नेगड़िया पुलिया के पास मिला युवक

गत सोमवार को हुआ था हादसा


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग नेगडिया स्थित बनास नदी में डूबे मां-बेटे के मामले में बुधवार को तीसरे दिन प्रशासन को सफलता मिली। गोताखोरों और सर्च टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लापता युवक शंकर नाथ का शव भी बरामद कर लिया है।

युवक का शव नेगड़िया पुलिया से करीब 200 मीटर दूर बजरी कांटे के पीछे मिला, जो बहकर वहां तक चला गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुए इस हादसे के बाद से ही पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। मंगलवार सुबह मां मनफूली देवी का शव मिलने के बाद से ही बेटे शंकर पुत्र मोहन नाथ निवासी टगरा कॉलोनी देवली की तलाश के लिए एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें बनास के बहाव क्षेत्र में जुटी हुई थीं। बुधवार सुबह सर्चिंग के दौरान टीम को नेगड़िया पुलिया के पास शव होने की सूचना मिली। सहायक उप निरीक्षक सैयद जावेद ने बताया कि युवक का शव बहाव के साथ पुलिया से करीब 200 मीटर आगे निकल गया था और बजरी कांटे के पास जाकर अटक गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। इस दौरान मौके पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। गौरतलब है कि मां को बचाने के प्रयास में बेटा भी नदी के गहरे पानी में समा गया था, ऐसा मृतक के पुत्र ने पुलिस रिपोर्ट में दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही शंकर का शव मिला, परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दे कि मृतक मनफूली के पांच बेटे हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र का नेगड़िया बनास स्थल सुसाइड पॉइंट के रूप में तब्दील होता जा रहा है। जहां तनाव, डिप्रेशन परेशानियों से ग्रसित लोग अपनी जान दे रहे हैं। पहले भी कई घटनाएं ऐसी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d