Jahazpur News 21 जून (आज़ाद नेब) दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को स्वयं व समाज के लिए योग की थीम पर जहाजपुर स्थित महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया।
आयुष विभाग के डॉ. सतीश प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष व्यक्ति से समष्टि तक को समावेशित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” रखी गई। प्रजापत ने वहां मौजूद लोगों को योग के बारे में जानकारी दी तथा विभिन्न रोगों में योग से होने वाले फ़ायदे भी बताएं।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. हेमराज सेन अनुराग व पारीक ने सुक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम तथा वृक्षासन, ताडासन, हलासन जैसे विभिन्न योगों का प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा, उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र बी. पाटीदार, विकास अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा, नगरपालिका चैयरमेन नरेश मीणा, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, थानाधिकारी नरपत राम बाना, बीसीएमओ डॉ. अशोक जाट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक समेत लोगों ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया।



