Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsटेंपो की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता घायल

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोता घायल

पोते को किया रेफर


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर इंद्रपुरा मोड़ के करीब रविवार दोपहर एक टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दादा पोता घायल हो गए। जिन्हें देवली चिकित्सालय उपचार के लिए लाया गया।

यहां पोते को चिकित्सकों ने उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल भंवरलाल पुत्र छीतर लाल मीणा निवासी इंद्रपुरा कॉलोनी है, जो अपने 10 साल के पौत्र आरव पुत्र सुल्तान एवं पोत्री अशिता को लेकर ठगरिया कॉलोनी में उपचार के लिए आ रहे थे। दरअसल दोनों बच्चों को बुखार आ रहा था। इस बीच इंद्रपुरा मोड पर केकड़ी की ओर से आए एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों जने बाइक समेत गिर गए। इनमें भंवरलाल का देवली चिकित्सालय में उपचार जारी है। जबकि आरव को परिजन उपचार के लिए जयपुर ले गए। डॉ. गोपाल मीणा ने बताया कि आरव के पीठ व पेट मे चोट है। वहीं पोत्री आशिता के भी हल्की-फुल्की चोटे आई है। सूचना पर देवली थाना पुलिस पहुंची और घटनाक्रम की परिजनों से जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d