Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर कोटा बाईपास स्थित मां बीजासन गोशाला कुंचलवाड़ा कलां में भामाशाहों द्वारा वाटर कूलर, टंकी और आरओ का रविवार को उद्घाटन किया गया।
यह भेंट लक्ष्मी गोपाल शर्मा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मुकेश कुमार व घनश्याम शर्मा निवासी अमरवासी द्वारा वाटर कूलर व टंकी दी गई। भंवर लाल बैरवा की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी मन्नी देवी, पुत्र सोजीराम, दुर्गेश बैरवा द्वारा आरओ दिया गया है। गोशाला के गोसेवक परमेश्वर सोयल और चेतन कुमार शर्मा ने बताया कि यह सुविधा राहगीरों और गोवंश के लिए बहुत उपयोगी होगी। श्री बीजासन गौसेवा समिति द्वारा पिछले तीन वर्षों से नई कृषि मंडी के सामने गोशाला संचालित की जा रही है।
जहां गोसेवकों द्वारा निराश्रित और बीमार गोवंश का इलाज और देखभाल की जाती है। समिति के सदस्यों ने भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर आभार व्यक्त किया।


