Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआगामी 24 से 30 अप्रैल तक रहेगी तेज गर्मी, मौसम पूर्वानुमान

आगामी 24 से 30 अप्रैल तक रहेगी तेज गर्मी, मौसम पूर्वानुमान

“गर्मी का असर”


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा अप्रैल माह की समाप्ति के अंतिम पड़ाव पर लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है।

एक्सीडेंट न्यूज़ : वीडियो देखे : खड़ी मारुति ईको कार भभकी, आग के गोले में तब्दील

मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा माह का अंतिम सप्ताह काफी गर्म रहने वाला है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 से 29 अप्रैल तक दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने के आसार है। जबकि इन दोनों रात्रि का न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री रह सकता है। लिहाजा लोगों को रात में भी गर्मी से निपटने के लिए यत्न करने होंगे।

वही 30 अप्रैल को मौजूदा महीने का सबसे गर्म दिन होने का अनुमान है। इस दिन 43 डिग्री तापमान पहुंच सकता है। गौरतलब है कि इन दिनों तेज गर्मी से लोग बेहाल है। इन दिनों दोपहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास है। दोपहर तेज गर्मी के चलते दोपहर में बाजार सुनसान है। वहीं घरों व दुकानों में पंखे, कूलर और एसी अपनी पूरी रफ्तार से चल रहे हैं। इसके चलते ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ गई है। वहीं भोजन की थाली में छाछ, दही व लस्सी ने अपनी जगह बना ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d