Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsवीडियो देखे : खड़ी मारुति ईको कार भभकी, आग के गोले में...

वीडियो देखे : खड़ी मारुति ईको कार भभकी, आग के गोले में तब्दील

देवली में गांधी पार्क के पास हुआ हादसा, दमकल ने पाया काबू


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दिगंबर जैन मंदिर के पास स्थित गांधी पार्क की दीवार से सटकर खड़ी एक मारुति ईको कार रविवार सुबह भभक गई। हादसे में कार पूरी तरह जल गई। इस दौरान आसपास अफरा तफरी मच गई।

हादसे का वीडियो देखें

जबकि कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब पौन से एक घंटे तक पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक यह एक कार मुख्य बाजार स्थित  सत्यनारायण सिंहल की है। उनके पुत्र अमित ने बताया कि यह कार गांधी पार्क पास दिगंबर जैन मंदिर के सामने खड़ी थी।

जिसमें आग लग गई। मौके की स्थिति के अनुसार कार के पास में कचरा जला हुआ था। लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी की ओर से यहां कचरा जलाने के बाद कार में यह आग लगी। इस दौरान जैन मंदिर में बैठे लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद भीमराज जैन को दी। जैन ने नगर पालिका दमकल केंद्र में इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल और देवली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह मौके पर पहुंचे तथा तत्काल आग बुझाने में जुट गए। कार में एलपीजी किट लगा हुआ था।

जिस वजह से करीब पौन घंटा लग गया। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त मारुति ईको के आसपास कई कारे खड़ी थी। आग लगने की सूचना पर उन कार मालिकों को सूचना दी गई और तत्काल वहां से अन्य कारों को हटाया गया, ताकि उन गाड़ियों में आग ना लगे।

हादसे में ईको कार में रखी व्यापारी के जड़ी बूटियां का सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में कार सूखी लकड़ी की तरह भभकती रही। यहां कोई जनहानि नहीं हुई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d