Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली की ओर से जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार वरुथिनी एकादशी को देवली से रवाना होगी।
देवेंद्र दीपक ने बताया कि वरूथिनी एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 24 अप्रैल को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह साढ़े 10 बजे तक बस पर पहुंचना होगा। उक्त यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच भजन कीर्तन के अलावा प्रसादी की व्यवस्था की रहती है। यात्री 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं।



