Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के कब सेक्शन के छात्र भावेश प्रियदर्शी को भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिष्ठित “गोल्डन एरो अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।
चतुर्थ चरण के टेस्टिंग कैंप में सभी आवश्यक गतिविधियों और परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की गई। यह कैंप केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक उदयपुर में गत वर्ष आयोजित हुआ।
भावेश की इस उपलब्धि में विद्यालय के कब मास्टर दीपक कुमार टेलर, प्राचार्य नवरतन मित्तल और मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य, मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा, स्काउट मास्टर साबूलाल मीणा, कब मास्टर रणजीत सिंह मीणा और कब मास्टर रोशन कुमार मीणा ने भावेश को बधाई दी।



