Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट के रविवार रात वार्षिक चुनाव हुए। इसमें पदम कुमार पाटनी नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
समाज के पवन पाटनी ने बताया कि वार्षिक चुनाव में, चुनाव अधिकारी अधिवक्ता प्रकाशचंद जैन, शांतिलाल जैन और सुनील कटारिया थे। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए पदम कुमार और संजय काला के नाम सामने आए। लिहाजा सर्वसम्मति नहीं बनने से यहां वोटिंग हुई। यहां समाज के 95 वोट में से 90 लोगों ने मतदान किया।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर मतगणना की गई। इसमें पदम कुमार को 50 वोट मिले। जबकि संजय काला को 40 वोट मिले। लिहाजा निर्वाचन अधिकारियों ने पदम कुमार पाटनी को 10 वोटो से विजय घोषित किया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। गौरतलब है कि पदम कुमार पूर्व में भी जैन समाज अध्यक्ष रह चुके हैं।



