Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडिग्गी कल्याणजी के श्रद्धालुओं को सौगात, सीधी रोडवेज बस शुरू

डिग्गी कल्याणजी के श्रद्धालुओं को सौगात, सीधी रोडवेज बस शुरू


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री डिग्गी कल्याणजी के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बूंदी आगार द्वारा कोटा जंक्शन से डिग्गी श्री कल्याणजी तक नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया।

देवली बुकिंग प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि देवली में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान चालक-परिचालक एवं यात्रियों का बैंड-बाजों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इससे पहले बस को गुब्बारों व फूल-मालाओं से सजाया गया। भामाशाह के सहयोग से बस में लगाए गए म्यूजिक सिस्टम पर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री कल्याणजी महाराज के भजनों का आनंद लिया। मार्ग में बूंदी, देवली सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने बस का स्वागत किया। डिग्गी पहुंचने पर विजयसागर तालाब के समीप पूजा-अर्चना के साथ बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मालपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामजीत दत्त चौधरी, डिग्गी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामकेश जाट भी थे। इस दौरान देवली में भामाशाह नवल मंगल, राजेंद्र जिंदल, अमरचंद गुप्ता समेत मौजूद थे। जिन्होंने चालक परिचालक और यात्रियों का स्वागत किया।

संबंधित पिछली न्यूज़:-

देवली से कल्याणजी के लिए सीधी बस सेवा जल्द, श्रद्धालुओं को सुविधा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here