Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमोहर्रम से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, ड्रोन से निगरानी शुरू

मोहर्रम से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, ड्रोन से निगरानी शुरू

…और बाइक गश्त कर परखा जुलूस मार्ग


Jahazpur News 1 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) 40वें मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को जुलूस निकलने से पहले पूरे मार्ग का ड्रोन सर्वे कराया तथा मोटरसाइकिल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस से पूर्व तीन से चार अलग-अलग स्थानों से ड्रोन के माध्यम से जुलूस मार्ग की निगरानी की गई। ड्रोन सर्वे की शुरुआत कल्याणजी मंदिर क्षेत्र से की गई, जिसके बाद चमन चौराहा, सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।  साथ ही पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल गश्त कर पूरे जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने मार्ग पर संभावित संवेदनशील स्थानों का भी जायजा लिया तथा निर्देश दिए।

थाना प्रभारी का कहना है कि मोहर्रम का जुलूस आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन निगरानी, लगातार गश्त और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के माध्यम से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी।

प्रसाद चढ़ाया, फिर दानपात्र किया साफ! मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here