Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम हुए

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम हुए


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा देवली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप शाखा देवली की ओर से अंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उपशाखा मंत्री भँवरलाल वैष्णव ने बताया कि इस दौरान चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, दिनेश सिंह नरुका और संभाग संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमार नामा ने अंबेडकर के जीवन दर्शन और शैक्षिक चिंतन पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान में इनके शैक्षिक विचारों को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर उप शाखा अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, अतिरिक्त जिला मंत्री भगत सिंह मीणा और सभी उप शाखा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी देवली शहर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी देवली शहर मंडल द्वारा अंबेडकर सर्कल मंडल पर डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रवासी पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी और शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। चौधरी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके बाद जुलूस और शोभायात्रा का बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संयोजक मुकेश मीणा, सह संयोजक नवरंग वर्मा, गौरव बैरवा, पार्षद छाया चौधरी, नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, राजेंद्र साहू, उमाशंकर खूंटेटा, सोजी धाकड़, आशीष पंचोली, भरत वाल्मीकि, नन्दानिंह शक्तावत, शिवराज मीणा, लोकेश सेन, कुलदीप सेन, देवराज गुजर, सतीश चौधरी, मोहन बच्छेतिया, राजेश मल्होत्रा और राजकुमारी सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार अंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर श्री व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं संरक्षक रमेश चंद्र जिंदल के नेतृत्व में पुष्प वर्षा की गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d