Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर की ओर से आयोजित चिकित्सा अधिकारी (दंत) भर्ती परीक्षा में देवली निवासी डॉ. शिप्रा झंवर को 68 वीं रैंक मिली है।
दरअसल डॉ. शिप्रा झंवर पुत्री गोविंद नारायण झंवर देवली के ज्योति कॉलोनी निवासी है। शिप्रा ने आयोजित दंत भर्ती परीक्षा चिकित्सा अधिकारी 2024 में 68वीं रैंक प्राप्त की है। जिन्होंने गुरुवार को ईएसआई 2 भीलवाड़ा सिटी में चिकित्सा अधिकारी के पद पर जॉइनिंग की है। डॉ. शिप्रा की माता अंजना झंवर भी शिक्षक है। शिप्रा ने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता और भाई का बड़ा योगदान बताया। जिनकी प्रेरणा से उन्हें सफलता मिली है। वही उनके बड़े भाई डॉ. शुभम झंवर मनोचिकित्सक (साइकैटरिस्ट) है।



