Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsकलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा की शुरुआत


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मध्य स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। इससे पहले महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली।

कथा व्यवस्थापक राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा शहर के मुख्य बाजार, छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड और विवेकानंद कॉलोनी होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची। इस बीच कई जगहों पर महिलाओं ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया। भजन गायक धनराज परिहार ने गणेश वंदना, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम, सियाराम का डंका लंका में बजवा दिया बजरंग बाला, मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, रामजी चले न हनुमान के बिना समेत भजन गाए। वहीं भजनों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। कलश यात्रा पर शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं दोपहर एक बजे पं पुष्प मुरारी बापू ने संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत की। पहले दिन मुरारी बापू ने श्रीराम कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मर्यादित जीवन एवं आदर्श मनुष्य के लिए प्रेरणा के स्रोत है। श्रीराम कथा से व्यक्ति को अपने जीवन में मार्गदर्शन मिलता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d