Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsविधान में झूमे श्रद्धालु, गुरुद्वारा में मत्था टेका

विधान में झूमे श्रद्धालु, गुरुद्वारा में मत्था टेका


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पौष कृष्ण एकादशी पर गुरुवार को भगवान चन्द्रप्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ के जन्म व तप कल्याणक दिवस पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया गया।

यहां मंदिर में दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। लोगों द्वारा नित्य पूजा पाठ की गई। सुबह 11.45 पर मंडल विधान का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने झूमते-गाते विधान कर पुण्यार्जन किया। शाम को आरती हुई।

गुरुद्वारा में मत्था टेका

वीर बाल दिवस पर गुरुवार को चारों साहिबजादों के बलिदान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा में पहुंचकर मत्था टेका। वहीं साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, पार्षद लोकेश लक्षकार, आरपी घाकड़, राजीव गोयल, बंशीलाल, नवल किशोर चतुर्वेदी, लोकेश सेन, प्रीतपाल सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d