Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsड्रग्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप, युवक की मौत हुई

ड्रग्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप, युवक की मौत हुई

  • परिजनों व ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

  • पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप

  • मारपीट का वीडियो भी हुआ था वायरल


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के निवारिया निवासी युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत होने से परिजनों का पुलिस के खिलाफ सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान मृतक के परिजन दूनी थाने में धरने पर बैठ गए।

वहीं हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि मृतक के साथ करीब डेढ़ माह पहले आरोपी युवकों ने जमकर मारपीट की थी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा उन्होंने फिर से ड्रग्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर मृतक को रविवार को पिला दिया। इससे उसकी जयपुर में बीती रात बाद अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पोल्याडा निवासी 8 से 10 युवक आसपास के युवकों को नशे की लत में डुबो रहे है। इनके चुंगल में निवारियां निवासी लोकेश जाट (27) भी फंस गया। उसके ड्रग्स की ऐसी लत डाली कि उसके पास रुपए नहीं थे तो भी उसे उधार ड्रग्स दे देते थे। फिर वे युवक रुपए नहीं देने पर मारपीट करते थे। बुरी तरह मारपीट करने का एक वीडियो पुराना भी सामने आया है। ऐसे ही लोकेश के साथ भी ड्रग्स पिलाने के रुपए नहीं होने पर गत 6 जुलाई को देवली जाते समय लोकेश को निवारिया नहर के पास रोककर सौरभ सांसी, सुधीर सांसी समेत चार जनों ने बेट आदि से बुरी तरह मारपीट की।

इसकी रिपोर्ट दूनी थाने में कराई गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी रविवार साढ़े बजे सौरभ पुत्र राकेश, धीरज पुत्र अपेन्द्र, भुपेन्द्र पुत्र देवर सिंह, क्रिस्टी पुत्री राकेश, राकेश पुत्र शंकर, सुधीर पुत्र रमेश आदि लोकेश के घर पर आए और लोकेश को ड्रग्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। उस समय लोकेश के माता पिता खेत पर थे। बाद में परिजन उसे देवली अस्पताल के गए। देवली से जयपुर रेफर कर दिया। जहां रविवार रात करीब डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाने पहुंच कर किया विरोध प्रदर्शन

इससे गुस्साए मृतक के परिजन और ग्रामीण सोमवार सुबह करीब दस बजे थाने पहुंचे और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने इन लोगों को समझाकर शांत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d